मटुक स्मारक महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित तथा ख्यातिप्राप्त नाम है| इस महाविद्यालय की उत्तम शिक्षा पद्धति, योग्य एवं अनुभवी अध्यापक, स्तरीय अनुशासन व्यवस्था तथा व्यक्तित्व निर्माणकारी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ इसे एक उत्तम शिक्षा संस्थान के रूप में स्थापित करती है| जहाँ एक ओर महाविद्यालय में परंपरागत विषयों का शिक्षण होता है, वहीं बी०ए०, एम०ए०, शिक्षा संकाय बी०एड० एवं योगा जैसे व्यावसायिक पाठयक्रमों का संचालन होता है|
ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह महाविद्यालय क्षेत्रीय युवाओं की उच्च तथा व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति करके उनमें वैश्विक उपयोगिता की वृद्धि करने में सहयोग प्रदान करता है| छात्र/छात्रों के सर्वागीण विकास के प्रति कटिबद्ध मटुक स्मारक महाविद्यालय अपनी “संस्कारित-शिक्षण-प्रणाली” हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है|
ग्रामीण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से मटुक स्मारक पी जी कॉलेज, डढ़वल, गाजीपुर उ0प्र0, की स्थापना गयी की स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से महाविद्यालयों का अभाव है। डढ़वल गाजीपुर की स्थापना इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी। यह संस्थान कई एकड़ के परिसर में विकसित किया गया है। इस महाविद्यालय में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है।
नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षाओं के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। प्राध्यापक अपनी कक्षाओं के प्रति सजग रहे हैं। इस बात का सदैव ख्याल रखा जाता है कि छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव न हो। परिसर रैगिंग से पूरी तरह मुक्त है।....
Read More